Mewar Talk Fest started in Udaipur thinkers from all over the country are discussing literature.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में शुरू हुआ ‘मेवाड़ टॉक फेस्ट', देशभर से आए विचारक कर रहे साहित्य चिंतन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 4:28 PM (IST)
उदयपुर में शुरू हुआ ‘मेवाड़ टॉक फेस्ट', देशभर से आए विचारक कर रहे साहित्य चिंतन
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में शनिवार से दो दिवसीय ‘मेवाड़ टॉक फेस्ट’ का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम में संविधान विशेषज्ञ लक्ष्मीनारायण भाला ‘लक्खी दा’और ऑक्सफोर्ड छात्र संघ (एसयू) की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष निर्वाचित होकर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में इतिहास बनाने वालीं रश्मि सामंत ने साहित्य चर्चा नें भाग लिया। चर्चा-परिचर्चाओं के दौर के साथ यहां साहित्य प्रेमियों के लिए 11 प्रकाशकों की 1 हजार से अधिक पुस्तकें भी प्रदर्शित की जाएंगीं। जिसमें जीवनी, साहित्य, उपन्यास, धार्मिक, विज्ञान, इतिहास, कला-संस्कृति आदि विषयों के साथ-साथ प्रेरणादायी पुस्तकों का एक बड़ा संग्रह पुस्तक प्रेमियों को मिलेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में पुस्तक मेले के साथ फिल्म 'बंगाल 1947' की स्क्रीनिंग भी आकर्षण का एक बड़ा केन्द्र होगी। 30 मार्च को दोपहर 2 से 7 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आयोजक टीम द्वारा एक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिस पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को एक प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement