Message on environmental protection on Earth Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 1:36 PM (IST)
पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बारां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पृथ्वी दिवस पर शनिवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्राधिकरण के अनिल निमोदिया ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विधिक जागरुकता टीमों, पैरा लीगल वॉलेंटियर्स ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव लोकेश कुमार शर्मा (अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एस.एस. इंटरनेशनल स्कूल, जैन कॉलोनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव लोकेश कुमार शर्मा ने बताया गया कि हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसकी विधिवत शुरुआत सन् 1970 से हुई थी। आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूंझ रहा है। इसके लिए कहीं न कहीं हमारे पर्यावरण के प्रति अनदेखी ही मूल कारण है। उन्होंने अपने कहा कि भूमि की उर्वरा शक्ति बचाए रखने तथा भूमिगत जल का स्तर बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि पॉलिथीन का उपयोग बंद किया जाए। उन्होंने बच्चों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए संकल्प भी दिलाया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement