पटियाला। स्थानीय फैक्ट्री काॅलोनी में चल रही अवैध मछली मार्केट को लेकर बवाल हो गया और सत्ताधारी पार्टी अकाली दल भाजपा के काउंसलर हरप्रीत कौर और उसके पति सुखजिंदर सिंह मिंटा ने बाजार बंद करवाने के लिए धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। काउंसलर और उसके पति कुछ दिन पहले ही अकाली दल में शामिल हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने कबीर दास के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि कबीर दास की शह में काॅलोनी में अवैध मछली मार्केट चल रही है। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी प्रशासन इसे बंद नहीं करा रहा है। इसके विरोध में सैंकड़ों लोगों ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...