जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के पोस्टर का विमोचन किया। राठौड़ ने 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान मानसिक रोगों के बारे में जनचेतना जागृत करने की आवश्यकता भी जताई। इस मौके पर सवाई मानसिंह हाॅस्पिटल के मनोरोग विभागाध्यक्ष डाॅ. संजय जैन, मनोरोग चिकित्सालय अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप शर्मा, आयोजन अध्यक्ष डाॅ. आर. के. सोलंकी और आयोजन सचिव डाॅ. गौरव राजेन्द्र भी मौजूद थे।