men can do anything for wealth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट और पैसे के लिए कुछ भी करेगा इंसान

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 3:53 PM (IST)
पेट और पैसे के लिए कुछ भी करेगा इंसान
हाथरस। पेट और पैसों की खातिर इंसान अपनी जान भी जोखिम में डालने से नही डरता है। जान जोखिम में डाल कर समाधी लेने वाले एक शख्स को पुलिस ने समाधी से निकलवा दिया और आगे से अपने थाना क्षेत्र में ऐसे किसी भी तरह के कारनामें न करने की हिदायत दे कर छोड़ दिया। मामला हाथरस के चन्दपा का है। जितेन्द्र नाम का एक युवक साइकिल पर करतब दिखा कर अपना और अपने परिवार का गुजारा करता है। गांव चंदपब में उसने कुछ करतब दिखाए और उसके बाद समाधी लेली। समाधी से उसे निकलन तो कई घण्टे बाद था, लेकिन पुलिस ने उसके समाधि लेने के कुछ घण्टे बाद ही मौके पर पहुंच गई और उसे समाधि से निकाल दिया। पुलिस ने उसे अपने थाना क्षेत्र में ऐसे किसी भी कारनामें को न करने की हिदायत दे कर छोड़ दिया। [@ खत्म होगी कैश की किल्लत, 500 के नोट की छपाई 3 गुना बढाई]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement