कोटा। सूरजमल ओमप्रकाश अर्जुन खंगार स्मृति संस्थान की ओर से पूर्व पार्षद स्वर्गीय अर्जुन खंगार की पुण्यस्मृति पर अस्पताल में मृत शवों के परिवहन के लिए एंबुलेंस भेंट की गई है। श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान की ओर से संस्थान अध्यक्ष भुवनेश खंगार और उनकी माता श्रीमती कमला देवी खंगार के साथ वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के सचिव एसडी धाकड़ ने श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी और संयोजक अलका दुलारी को एंबुलेंस की चाबियां सौंपी। राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि एम्बुलेंस का उपयोग अस्पतालों में मृत शवों के साथ परिजनों को ले जाने के लिए किया जाएगा। दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को लुटने से बचाने के लिए इस एम्बुलेंस का उपयोग किया जाएगा। साढे चार लाख रूपए मूल्य की इस ईको एम्बुलेंस को डीजल और चालक के खर्च पर ही संचालित किया जाएगा।
यह भी पढ़े :नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातेंयह भी पढ़े :ऐसा करने से अगले जन्म में मिलता है भरा-पूरा परिवार