Memorandum to the collector regarding the problem of water and electricity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी-बिजली व चिकित्सा की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 8:36 PM (IST)
पानी-बिजली व चिकित्सा की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन
करौली। जिले में पानी बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने सपोटरा विधायक रमेश मीणा के सानिध्य में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में काग्रेसियों ने जिले मे जिस तरह बिजली-पानी व चिकित्सा की सुविधाओं का गहरा संकट छा रहा है उससे आमजन को बहुत परेशानी हो रही है। लोग बिजली-पानी की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिल रहे हैं, लेकिन किसी भी प्रकार का इन समस्याओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन देते समय सपोटरा विधायक रमेश मीणा ने कहा कि सरकार द्धारा लोगो को बिजली-पानी व चिकित्सा जैसी सुविधाएं दिलाने के लिये कई योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लोगो को किसी भी प्रकार का फायदा नही मिल रहा हैं। जिससे लोग बहुत परेशान होते है। वही ज्ञापन देते काग्रेसियो ने विरोध करते हुये कहा कि अगर शहर मे इसी तरहा बिजली-पानी व चिकित्सा की समस्या चलती रही तो यह आमजन के लिये बहुत परेशानी का कारण बनेगा। क्योंकि आमजन की समस्या अगर है तो वह है बिजली-पानी की समस्या। वहीं जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने कांग्रेसियों को आश्वासन देते हुये कहा कि जल्द से जल्द जिले मे से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। ज्ञापन देते समय जिला महामंत्री माधव हरदैनिया, महेंद्र सूरौठिया,काग्रेस जिला सचिव रोहित गुप्ता सहित सभी काग्रेसी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement