Meeting of political parties held for rate approval-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दर अनुमोदन के लिये राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 5:17 PM (IST)
दर अनुमोदन के लिये राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित
श्रीगंगानगर। निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिये निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रयुक्त किये जाने वाले आईटम की दरें निर्धारित करने के लिये राजनैतिक दलों की बैठक सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिये अभ्यर्थियों व राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार, निर्वाचन कार्यालय, आमसभा, जुलूस आदि कार्यों में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न आईट्म्स की दरों के अनुमोदन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार जाखड़, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, सीपीआईएम से विजय रेवाड़, बीजेपी से प्रदीप धेरड़, आईएनसी से भीमराज डाबी, आम आदमी पार्टी से कुलविन्दर सिंह, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अनिल कुमार शाक्य, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार राजपुरोहित अतिरिक्त नोडल अधिकारी ईईएम कृष्ण कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement