Advertisement
मेरठ - सौरभ राजपूत नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला— अदालत ने आरोपी मुस्कान और साहिल को सुनाई मौत की सजा

इससे पहले, 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार की अदालत ने मुस्कान और साहिल को हत्या के मामले में दोषी करार दिया था। बुधवार को अदालत ने दोनों को मृत्युदंड सुनाया।
सौरभ राजपूत हत्याकांड में जुलाई 2025 में ट्रायल शुरू हुआ था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 22 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज कराए। करीब 13 महीने तक चली अदालती प्रक्रिया में 126 तारीखों पर सुनवाई हुई। इसके बाद 30 सितंबर को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया और अब सजा का ऐलान किया।
मामले में सौरभ के परिजन शुरू से ही मुस्कान और साहिल के लिए मृत्युदंड की मांग कर रहे थे। सजा सुनाए जाने से पहले सौरभ की मां ने कहा था कि वह नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ में दोनों को फांसी की सजा मिलने की प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि यदि मौत की सजा से भी कोई कड़ी सजा होती, तो वह दोषियों को मिलनी चाहिए।
सौरभ के भाई राहुल राजपूत ने भी दोनों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि परिवार ने शुरू से ही न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है। यदि अदालत से उनकी मांग के अनुरूप फैसला नहीं आता, तो वे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।
बता दें कि पुलिस ने 19 मार्च 2025 को मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में सामने आया था कि सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर घर में रखे नीले ड्रम में डाल दिए गए थे। इस मामले ने देशभर में लोगों का ध्यान खींचा था। अदालत के फैसले के बाद अब इस चर्चित हत्याकांड में दोषियों को मृत्युदंड सुनाया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मेरठ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


