meerut DIG also in full action -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निजाम बदलने का असर,डीआईजी साहब भी फुल एक्शन में

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 3:15 PM (IST)
निजाम बदलने का असर,डीआईजी साहब भी फुल एक्शन में
मेरठ। सूबे में निज़ाम बदलने का असर साफ देखा जा सकता है। मेरठ में डीआईजी ने कप्तान आफिस का औचक निरीक्षण किया। कहा जा सकता है कि प्रदेश मे योगी सरकार बनते ही पुलिस अधिकारी सफाई व्यवस्था पर प्रमुखता से ध्यान देने लगे है। मेरठ रेंज के डीआईजी के. एस. इमैनुअल ने सुबह एसएसपी आफिस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ-साथ डीआईजी ने एसएसपी सहित अन्य अधिकारियो को भी सफाई अभियान का ख्याल रखने को कहा। इस मौके पर डीआईजी ने ऑफिस की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बताया। एसएसपी आफिस पहुंचे के एस इमैनुअल ने एसएसपी ऑफिस का बारीकी से निरीक्षण किया व पुराने रिकार्ड भी चेक किये। कार्यालय के सभी कमरों में डीआईजी ने खुद जाकर निरीक्षण किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement