Medication distribution irregularities at JLN Hospital, nursing staff took medication in a bag; investigation launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेएलएन अस्पताल में दवा वितरण में गड़बड़ी, नर्सिंगकर्मी थैली में भर ले गई दवा, जांच शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 दिसम्बर 2025 10:07 AM (IST)
जेएलएन अस्पताल में दवा वितरण में गड़बड़ी, नर्सिंगकर्मी थैली में भर ले गई दवा, जांच शुरू
अजमेर। शहर के जेएलएन अस्पताल में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के काउंटर पर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के सोशल मीडिया ग्रुप में दो वीडियो वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में देखा गया कि फार्मासिस्ट की जगह एक नर्सिंग ऑफिसर मरीजों को दवाएं बांट रहा है। दूसरे वीडियो में एक महिला नर्सिंग ऑफिसर दवा काउंटर से दवाओं की थैली लेकर जाते हुए दिख रही है। वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने दवा काउंटर पर तैनात फार्मासिस्ट और ऑपरेटर दोनों को दूसरे काउंटर पर भेजने के आदेश दिए हैं। इस बीच यूरोलॉजी यूनिट से भी शिकायत आई कि वहां दवा वितरण काउंटर पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं है। जांच के लिए पहुंचे उपाधीक्षक डॉ. अमित यादव को काउंटर पूरी तरह खाली मिला। काउंटर को सूना छोड़ना गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारी को वहां से हटाकर अन्य जगह लगाया गया है।
अस्पताल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच आज की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement