Media center inspected arrangements taken stock-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मीडिया सेंटर का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मार्च 2024 5:36 PM (IST)
मीडिया सेंटर का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दौसा। केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक रश्मि ने मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञापन, पेड न्यूज एवं फेक न्यूज निगरानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक रामजीलाल मीणा एवं एपीआरओ छगन यादव ने बताया कि सूचना केंद्र में एमसीएमसी प्रकोष्ठ का संचालन नामांकन शुरू होने के साथ ही कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें 24 घंटे कर्मचारी तैनात हैं, जो विभिन्न चैनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगाहें रख रहे हैं। संदेहास्पद एवं संदिग्ध पेड न्यूज पर निगरानी के लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में राउंड द क्लॉक निगरानी तंत्र स्थापित है। यहां प्रकाशित-प्रसारित समाचारों का विश्लेषण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement