Mayor was hopefull from facebook but mayor stuck-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर जी को थी फेसबुक से आस, पर वो भी बनी गलफांस

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 12:02 PM (IST)
महापौर जी को थी फेसबुक से आस, पर वो भी बनी गलफांस
सतीश शर्मा। उदयपुर। नगर निगम के महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने निगम की ओर से शहर में किए जा रहे काम को शहरवासियों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक का सहारा लेना शुरू किया है, पर महापौर के पोस्ट डालते ही उसके नीचे शहरवासी तारीफ करने के बजाए समस्याओं से भरे कमेंट और फोटो डालकर महापौर के इस नवीन प्रयास को मटियामेट कर रहे है। नगर निगम में भाजपा का लगातार पांचवा बोर्ड बना हुआ है। पिछले चार बोर्ड में विकास काम हुए या ना हुए हो, परन्तु इस बार बोर्ड में विपक्ष के नगण्य होने के बाद भी शहरवासियों के साथ-साथ महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के साथी पार्षद भी विकास कामों के बारे में पूछ रहे है। इस पर नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी पहले तो लगातार उठाए जा रहे सवालों की उपेक्षा करते रहे, परन्तु बाद में शहर में लगातार निगम की गिरती साख को देखकर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी की आईटी सेल ने महापौर कोठारी की ओर से शहर के वार्डों के लिए किए रहे कामों को लोगों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक का सहारा लेना शुरू कर दिया।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement