Mayor was hopefull from facebook but mayor stuck Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर जी को थी फेसबुक से आस, पर वो भी बनी गलफांस

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 12:02 PM (IST)
महापौर जी को थी फेसबुक से आस, पर वो भी बनी गलफांस
महापौर कोठारी की आईटी टीम ने नगर निगम की ओर से शहर में विकास कामों के होने वाले टेण्डर के साथ-साथ इस टेण्डर से किस वार्ड में क्या काम होगा उसकी जानकारी फेसबुक पर महापौर के ऑफिशियल पेज के साथ शेयर की जा रही है। महापौर कोठारी की आईटी टीम को उम्मीद थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से शहरवासियों को नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे कामों के बारे में पता चलेगा और महापौर कोठारी को शहरवासियों की ओर से सराहना मिलेगी, पर हुआ ठीक उल्टा। महापौर कोठारी के ऑफिसियल पेज के माध्यम से किसी भी विकास के कामों की जानकारी शेयर की जाती तो कुछ देर बाद सैंकड़ों लाईक तो मिल जाते, परन्तु कमेंट बॉक्स में आए कमेंट को देखकर गलफांस की स्थिति बन जाती। कमेंट बॉक्स में शहरवासियों की ओर से जो कमेंट किए जा रहे है, उनमें महापौर कोठारी को अपने क्षेत्र की स्थिति को बताया जाता और इसके साथ ही यह लिखा जाता कि कई दिनों से आपको इस बारे में बताया जा रहा है, इसके बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। कमेंट बॉक्स में निगम से शहर की खुदी सडक़ों के साथ-साथ, बदहाल ट्रॉफिक, सिवरेज के साथ-साथ झीलों की बदहाल स्थिति के फोटो डालकर इनके समाधान के बारे में पूछा जा रहा है। जिसकों लेकर महापौर कोठारी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जाता है। अब स्थिति यह हो गई है कि फेसबुक के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करने वाले शहरवासी भी महापौर कोठारी के पोस्ट का इंतजार करने लगते और जैसे ही महापौर कोठारी की कोई पोस्ट आती तो हाथों-हाथ ही कमेंट्स की लाईन लगने लग जाती। इस माध्यम से शहर में अपने कामों को बताने के प्रयास में महापौर कोठारी और निगम के नेताओं की हालत देखने लायक हो गई है। इधर शहर के विकास कामों को लेकर साथी पार्षदों की विशेष रूप से नजर है। जानकारी के अनुसार साथी पार्षद बार-बार यही कर रहे है कि उनके वार्ड में काम नहीं हो पा रहा है। इसी कारण जैसे ही महापौर की पोस्ट आती है तो पार्षदों के समर्थक अपनी पीड़ा बताने लगते है।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement