Married women three months missing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी की तलाश में तीन माह से भटक रहा है पिता

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 4:22 PM (IST)
बेटी की तलाश में तीन माह से भटक रहा है पिता
बौंली -सवाई माधोपुर। जिले के उपखण्ड क्षैत्र बौंली के पीलूखेडा गाॅव से लापता विवाहिता रीना मीना का तीन महीने बाद भी कोई सुराग नही लगा है। लड्की 19 जुन 2016 को अपने ससुराल पीलुखेडा से लापता है जिसके सन्दर्भ मे लड्की के पिता जसकरन मीना ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध धारा 498 के तहत दहेज उत्पीडन का मामला बोंली थाने मे दर्ज करवाया था। पीडित का कहना है कि लड्की को ससुराल मे छोड्ने के एक दिन बाद से ही वो लापता है। ससुराल पक्ष से रीना के बारे में पूछने पर कहा जाता है की हमने तुम्हारी बेटी को मार दिया है। तुम्हे जो करना है वो कर लो। बौंली थाना पुलिस पर मामले को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप भी जसकरण ने लगाया है। बोंली थानाधिकारी राजेश पाठक का कहना है कि पुलिस टीम गठित करके रीना की तलाश मे जूटी है । लेकिन जहाॅ बोंली थाना पुलिस कार्यवाही जारी होने की बात कह रही है तो अब तक तीन माह में पुलिस का कार्यवाही के नाम पर सिर्फ लिपापोती करना साबित हो रहा है ऐसे में अब रीना के माॅ बाप अपनी बेटी की तलाश में दरबदर भटक रहे है।
अब तक किसी भी प्रकार का आश्वासन पुलिस प्रसाषन की ओर से रीना के परिजन को नही मिला भला ऐसे में बोंली थाना पुलिस से किस प्रकार रीना व उसके दुध मुहे बच्चे की बरामदगी करने की उम्मीद की जासकती है अब तिलतिल रोकर अपनी बेटी के आने का इन्तजार करते हुए अपना जीवन जी रहे है रीना के परिजन

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement