एक-दूजे के हुए दानिश और नायला, जानिए कैसे हुई इस ओलंपियन की शादी
khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 11:48 AM (IST)
इलाहाबाद : इलाहाबाद के चौधरी गार्डन में
पारंपरिक तरीके से निकाह के बाद ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दानिश मुजतबा और नाएला एक
दूजे के हो गए। कटघर निवासी दानिश मुजतबा
की दो साल पहले नाएला से सगाई हुई थी, लेकिन रियो ओलंपिक की तैयारियों के
कारण वह निकाह के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। ओलंपिक बीतने पर आखिरकार उनका निकाह
हुआ । शुक्रवार की रात हाकी के इस सितारे की शादी के लिए शहर के कल्याणी देवी
स्थित चौधरी गार्डेन खूब सजाया-संवारा गया था।
दुल्हन के लिबास में नाएला जब स्टेज पर पहुंचीं
तो सभी की निगाहें उनकी तरफ टिक गईं।
नाएला निकाह में लाल रंग का लखनवी गरारा पहने हुए थीं। भारतीय हॉकी टीम के
पूर्व कप्तान दानिश मुजतबा भी नीले रंग की शेरवानी में सभी के आकर्षण का केंद्र बने
थे।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...यह भी पढ़े :13 साल में पहली बार भारतीय सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के