Advertisement
भगवंत मान ने 20 फायर स्टेशनों को समर्पित की दमकल गाड़ियां

इस दौरान प्रमुख सचिव स्थानीय शासन विवेक प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 13 जिलों -- अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, मोगा, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, रोपड़, बरनाला और संगरूर में नए 20 दमकल केंद्रों को दमकल की गाड़ियां भेज दी गयी हैं।
इसके अलावा, विभाग को जल्द ही त्वरित प्रतिक्रिया वाहन प्राप्त होंगे, जो इन दमकल केंद्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि पंजाब में इस समय विभिन्न नगर निगमों और नगर परिषदों के अधीन 49 दमकल केंद्र चल रहे हैं, जिनमें 207 दमकल गाड़ियां काम कर रही हैं।
फिलहाल किसी भी तरह की अप्रिय घटना की स्थिति में दमकल गाड़ियों को 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों को त्वरित और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए और प्रतिक्रिया समय को कम करने के लिए सरकार ने 20 नए फायर स्टेशन स्थापित किए हैं और इससे इन फायर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 69 हो जाएगी और काम करने का क्षेत्र 50-60 किमी से घटकर 25-30 किमी हो जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


