Mandi reached wheat but did not arrive Officer in nuh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंडी पहुंचा गेहूं, लेकिन नहीं पहुंचे अधिकारी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 3:37 PM (IST)
मंडी पहुंचा गेहूं, लेकिन नहीं पहुंचे अधिकारी
नुह। अनाज मंडी में किसान की फसल पहुंचने से पहले बड़े - बड़े दावे और वायदे किये जाते हैं, लेकिन दावों और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है। किसान का गेंहू दो दिन से मेवात जिले की सबसे बड़ी अनाज मंडी पुन्हाना में आ रहा है। अनाज मंडी में जगह - जगह गेहूं के ढेर लगे हैं। इस बार गेंहू की गुणवत्ता और उत्पादन भी बेहतर है। बावजूद इसके सरकारी खरीद इसलिए शुरू नहीं हो पाई क्योंकि न तो खरीद एजेंसी के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित है और न ही बारदाना अनाज मंडी में पहुंचा है। सोमवार से खरीद शुरू होने की उम्मीद है, जबकि शनिवार से ही यानि 1 अप्रैल से गेंहू की खरीद सरकारी तौर पर शुरू होनी थी। जहां तक अनाज मंडी में सुविधाओं की बात करें तो किसान रेस्ट हाउस पुन्हाना में इन दिनों अस्थाई तौर पर एसडीएम का कार्यालय चल रहा है। आढ़ती, किसान और पल्लेदारों के मुताबिक आढ़तियों ने अपने स्तर पर आराम करने से लेकर पीने के पानी और खाने तक का इंतजाम किया हुआ है। सवाल लाख टके का यह है कि आख़िरकार सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सरकार की हिदायतों और आदेशों को क्यों अनदेखा कर रहे हैं? हजारों क्विंटल गेंहू अनाज मंडी पुन्हाना की शोभा बढ़ा रहा है। खरीद शुरू नहीं हो पाने के चक्कर में पल्लेदार भी हाथ पर हाथ रखे हुए बैठे हैं। पुन्हाना खण्ड की सीमाएं राजस्थान और यूपी से लगी हुई हैं। दोनों राज्यों में रेट का अंतर होने की वजह से राजस्थान के अधिकतर जमीदार अपनी सरसों -गेंहू इत्यादि फसलों को पुन्हाना में लाकर बेचते हैं। आने वाले दिनों में मंडी में गेंहू की आवक के चलते पैर रखने को भी जगह नहीं मिलेगी। अब सवाल यह है कि सरकार के आदेशों को पलीता लगा रहे खरीद एजेंसी मार्केट कमेटी इत्यादि के अधिकारी पुन्हाना अनाज मंडी में कब पहुंचेंगे और कब खरीद शुरू होगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement