man fired Girlfriend on Valentines Day -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैलेंटाइन डे पर सिरफिरे ने प्रेमिका को मारी गोली

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 09:28 AM (IST)
वैलेंटाइन डे पर सिरफिरे ने प्रेमिका को मारी गोली
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में भाग कर शादी करने से इनकार करने पर सिरफिरे आशिक ने बुधवार को वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को तमंचे की गोली उपहार में दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पिलखुवा थाना क्षेत्र के पूठा हुसनपुर गांव की है। युवक सागर का गांव की ही एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के रिश्ते के लिए लड़की के परिजन नहीं राजी थे। युवक कई बार युवती पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बना चुका था, लेकिन लड़की ने घर से भागने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवक ने बुधवार सुबह जब युवती घर से बाहर कुछ सामान खरीदने आई तो उसे गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आचाज सुन कर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवती को परिजनों ने नर्सिग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी सागर की तलाश कर रही है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement