Major Administrative Reshuffle in Rajasthan: 40 IAS and 53 RAS Officers Transferred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 40 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले, चुनावी तैयारियों के बीच जिलों में नई नियुक्तियां...यहां देखिए तबादला सूची

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अगस्त 2026 08:08 AM (IST)
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 40 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले, चुनावी तैयारियों के बीच जिलों में नई नियुक्तियां...यहां देखिए तबादला सूची
कार्मिक विभाग ने जारी किए तीन अलग-अलग आदेश, 14 ट्रेनी आईएएस बने जिला निर्वाचन कार्यालयों में विशेषाधिकारी, निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने सोमवार देर शाम प्रशासनिक तंत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों की तीन अलग-अलग तबादला सूचियां जारी की हैं। राज्य सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले व पदस्थापन किए हैं।
यहां देखिए पूरी सूची
यहां देखिए पूरी सूची
यहां देखिए आरएएस की पूरी सूची

आगामी नगरीय निकाय और पंचायतीराज आम चुनावों के मद्देनजर सभी अधिकारियों को बिना कार्यग्रहण काल (Joining Time) या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई विभागों के बदले मुखिया
कार्मिक (क-1) विभाग द्वारा जारी पहली सूची के तहत 26 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
नित्या के: आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण से संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा विभाग, जयपुर।
डॉ. शिल्पा सिंह: रजिस्ट्रार सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर से संयुक्त शासन सचिव, आयोजना विभाग, जयपुर।
उत्साह चौधरी: आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण से संयुक्त शासन सचिव, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, जयपुर।
गिरधर: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जिला परिषद श्रीगंगानगर से सीईओ, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीडा) खैरथल-तिजारा। साथ ही इन्हें उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराणा निवेश क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
धायगुडे स्नेहल नाना: सचिव नगर विकास न्यास (UIT) अलवर से आयुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण, बीकानेर।
ललित गोयल: पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) से संयुक्त शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), जयपुर।
प्रतिभा वर्मा: सीईओ जिला परिषद जयपुर से निदेशक, चिकित्सा (आई.ई.सी.) विभाग, जयपुर।
अभिषेक जैन: एपीओ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्रीगंगानगर।
गौरव बुडानिया: सीईओ जिला परिषद सवाई माधोपुर से आयुक्त, नगर निगम अजमेर।
आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ: सीईओ जिला परिषद धौलपुर से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (RITI), जयपुर।
सालुंखे गौरव रविन्द्र: सीईओ जिला परिषद अलवर से सचिव, नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा।
रश्मि रानी: सीईओ जिला परिषद जैसलमेर से आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर।
यक्ष चौधरी: एसडीएम शिव (बाड़मेर) से सीईओ, जिला परिषद अलवर।
प्रीतम कुमार: एपीओ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद उदयपुर।
यथार्थ शेखर: एसडीएम बाड़मेर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जैसलमेर।
डॉ. अंशु प्रिया: एसडीएम माउंट आबू (सिरोही) से रजिस्ट्रार, सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर।
सक्षम गोयल: एपीओ से संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), जयपुर।
श्रद्धा गोमे: एसडीएम भवानीमंडी (झालावाड़) से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद हनुमानगढ़।
मोहित कासनिया: एसडीएम भीनमाल (जालौर) से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सवाई माधोपुर।
मैसारे शुभम अशोक: एपीओ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जयपुर।
सोनिका कुमारी: सीईओ उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से अतिरिक्त आयुक्त (वैट एवं आईटी), वाणिज्यिक कर विभाग, जयपुर।
श्रेष्ठा श्री: एसडीएम कुम्हेर (डीग) से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद धौलपुर।
चारू: एसडीएम रामगंजमंडी (कोटा) से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बूंदी।
प्रतिभा दहिया: एपीओ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद करौली।
राहुल श्रीवास्तव: एसडीएम नोहर (हनुमानगढ़) से एसडीएम माउंट आबू (सिरोही)। साथ ही इन्हें सचिव, यूआईटी माउंट आबू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सोनू कुमारी: एसडीएम बांसवाड़ा से उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, झालावाड़।
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जिला निर्वाचन कार्यालयों में कमान
कार्मिक विभाग के दूसरे आदेश में एलबीएसएनएए (LBSNAA) मसूरी से द्वितीय चरण का प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे 2024 बैच के 13 आईएएस अधिकारियों और 2023 बैच की 1 अधिकारी को विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेषाधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है:
अदिति वार्ष्णेय (2023): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, अलवर।
सृष्टि डबास (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, कोटा।
ऐश्वर्यम प्रजापति (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, खैरथल-तिजारा।
मेघा आनंद (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, भीलवाड़ा।
स्वाति शर्मा (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर।
राजपूत नेहा उद्धवसिंह (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, अजमेर।
मोहन लाल (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, जोधपुर।
रविन्द्र कुमार मेघवाल (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, चित्तौड़गढ़।
चौधरी बिरजू गोपाल (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, पाली।
अदिति यादव (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, उदयपुर।
मृणाल कुमार (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर।
आराधना चौहान (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, श्रीगंगानगर।
रोहित वर्मा (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, जैसलमेर।
भानु शर्मा (2024): विशेषाधिकारी, कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, भरतपुर।
आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची
कार्मिक (क-4) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 53 राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं:
कालूराम: रजिस्ट्रार, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर।
कैलाश चन्द्र शर्मा: सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर।
राजेश जोशी: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM), कोटा।
वीरेन्द्र सिंह यादव: अतिरिक्त निदेशक (अनुसूचित जाति उपयोजना मॉनिटरिंग), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर।
आकाश रंजन: उपखण्ड अधिकारी (SDO), साबला (डूंगरपुर)।
अनिल कुमार-II: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एडीएम, सीकर।
जगदीश प्रसाद गौड: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एडीएम, करौली।
डॉ. प्रीति सिंह पंवार: उप निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, जयपुर-II।
महावीर सिंह-II: सचिव, राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल, जयपुर।
अनिल कुमार: उपखण्ड अधिकारी, चौहटन (बाड़मेर)।
योगेश कुमार डागुर: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एडीएम, अलवर।
संदीप कुमार: उपखण्ड अधिकारी, आनन्दपुरी (बांसवाड़ा)।
अबिन के. पंवार: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एडीएम (सतर्कता), श्रीगंगानगर।
डॉ. राकेश कुमार मीणा: अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति एवं छात्रावास), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर।
जयसिंह-II: उपखण्ड अधिकारी, पीपलखूंट (प्रतापगढ़)।
हर्षित वर्मा: उपखण्ड अधिकारी, रामगंज मण्डी (कोटा)।
सुखा राम पिण्डेल: उपखण्ड अधिकारी, रामसर (बाड़मेर)।
अशोक कुमार: उप सचिव, राजस्थान आवासन मण्डल, जयपुर।
देवेन्द्र सिंह परमार: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एडीएम, डीग।
दीपांशु सांगवान: उपखण्ड अधिकारी, नैनवा (बून्दी)।
मुकेश चौधरी-I: उप निदेशक, एच.सी.एम. रीपा, जयपुर।
वीरमा राम: उपखण्ड अधिकारी, शिव (बाड़मेर)।
राजवीर सिंह यादव-II: उपखण्ड अधिकारी, डीडवाना (डीडवाना-कुचामन)।
जे.पी. बैरवा: उपखण्ड अधिकारी, शाहपुरा (जयपुर)।
लाखन सिंह गुर्जर: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं एडीएम, कुचामन सिटी (डीडवाना-कुचामन)।
राकेश कुमार न्योल: उपखण्ड अधिकारी, सरमथुरा (धौलपुर)।
अनुप सिंह: उपखण्ड अधिकारी, सपोटरा (करौली)।
नीरज मिश्रा: उपखण्ड अधिकारी, भीम (राजसमन्द)।
सीता शर्मा: उपखण्ड अधिकारी, मूंडवा (नागौर)।
भवानी सिंह: उपखण्ड अधिकारी, बाड़मेर।
विकास मोहन भाटी: उपखण्ड अधिकारी, आसीन्द (भीलवाड़ा)।
पंकज बड़गूजर: उपखण्ड अधिकारी, बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़)।
रामकिशोर मीणा-II: प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर।
रवि कुमार: उपखण्ड अधिकारी, हनुमानगढ़।
संजीव कुमार खेदड़: सहायक कलक्टर (मुख्यालय), दौसा।
विष्णु बंसल: उपखण्ड अधिकारी, कुम्हेर (डीग)।
मनस्वी नरेश: सहायक कलक्टर, निवाई (टोंक)।
संजीव कुमार वर्मा: उपखण्ड अधिकारी, कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)।
निरमा बिश्नोई: उपखण्ड अधिकारी, सुहागपुरा (प्रतापगढ़)।
पंकज कुमार: प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जोधपुर।
सुशील कुमार सैनी: उपखण्ड अधिकारी, नोहर (हनुमानगढ़)।
सविता शर्मा: उपखण्ड अधिकारी, खण्डार (सवाईमाधोपुर)।
राजीव बड़गूजर: उपखण्ड अधिकारी, पीसांगन (अजमेर)।
राम लाल मीणा: उपखण्ड अधिकारी, भीनमाल (जालौर)।
रणछोड़ लाल: उपखण्ड अधिकारी, जायल (नागौर)।
रेखा यादव: सहायक कलक्टर, बांदीकुई (दौसा)।
मोहन चौधरी: उपखण्ड अधिकारी, प्रतापगढ़।
रजत: उपखण्ड अधिकारी, हिण्डौन (करौली)।
भाग चंद रैगर: उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बांसवाड़ा।
अमृता खंडेलवाल: उपखण्ड अधिकारी, दांतारामगढ़ (सीकर)।
अरविन्द कविया: उपखण्ड अधिकारी, थानागाजी (अलवर)।
श्याम सुन्दर बेनीवाल: उपखण्ड अधिकारी, बदनोर (ब्यावर)।
अल्का श्रीवास्तव: उपखण्ड अधिकारी, बयाना (भरतपुर)।
महत्वपूर्ण निरस्तीकरण व पदस्थापन प्रतीक्षा (APO)
तबादला निरस्त: हरफूल पंकज (आरएएस) का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अलवर तथा एकता काबरा (आरएएस) का सहायक कलक्टर, बांदीकुई (दौसा) के पद पर दिनांक 11 अगस्त 2026 को किया गया तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
एपीओ किए गए अधिकारी: आशु चौधरी (रजिस्ट्रार, राजस्थान विश्वविद्यालय), रंजीता गौतम (सचिव, पाठ्य पुस्तक मंडल) एवं सुरेश कुमार राव (प्रोटोकॉल अधिकारी, जोधपुर) को प्रशासनिक कारणों से अग्रिम आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रखकर कार्मिक (क-4) विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त कार्यभार: सुमन शर्मा (आरएएस), सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, बीकानेर को अपने पद के साथ-साथ सहायक कलक्टर, बीकानेर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement