Major action on cow smuggling: Two smugglers injured in encounter with police, three arrested including rewardee Usman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गो-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : पुलिस से मुठभेड़ में दो तस्कर घायल, इनामी उस्मान समेत तीन गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अप्रैल 2025 2:40 PM (IST)
गो-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : पुलिस से मुठभेड़ में दो तस्कर घायल, इनामी उस्मान समेत तीन गिरफ्तार
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच देर रात एक भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो पशु तस्करों के पैरों में गोली लगी, जबकि पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनमें 25 हजार रुपए का इनामी पशु तस्कर उस्मान भी शामिल है। इस मुठभेड़ में घायल तस्करों की पहचान जब्बार और इमरान कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 28 गोवंशीय पशु (बैल), एक ट्रंक कंटेनर वाहन, तीन अवैध तमंचे, छह ज़िंदा कारतूस और पांच खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इस पूरे ऑपरेशन को स्वाट टीम और तीन थानों की संयुक्त फोर्स ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार उस्मान पर 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अधिकतर गो-तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े हैं। उस्मान लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उस पर शासन की ओर से ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया था। जैसे ही तस्कर ट्रक लेकर वहां पहुंचे, उन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से करीब 15 मिनट तक गोलीबारी चली। अंततः पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर घायल हुए और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पिछले कुछ महीनों से कुशीनगर जिले के तरयासुजान, हाटा और खड्डा थाना क्षेत्रों में गोवंश की तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अब संभावना जताई जा रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रखें जाएं ताकि क्षेत्र से अपराधी तत्वों का सफाया हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि "हमने पहले से ही सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया था। स्वाट टीम और तीन थानों की फोर्स ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement