Advertisement
महोबा : कुएं में गिरीं तीन सगी बहनें, तीनों की मौत

इसके पहले पांच थानों की पुलिस ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। तथ्य सामने आने के बाद कुएं से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के बाद सारी जानकारी दी जाएगी।
पुलिस ने बताया कि आरी गांव निवासी रम्मू की तीन बेटियां घर के पास खेल रही थीं। जब वे देर रात तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव वालों को पास के खेत में बने एक पुराने कुएं के पास बच्चों की चप्पलें दिखाई दीं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाशी अभियान चलाया गया। तीनों बच्चियों के शव कुएं से निकाले गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का ही मामला प्रतीत होता है।
आशंका जताई जा रही है कि तीनों बहनें खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंचीं और फिसलकर एक-एक कर कुएं में गिर गईं। कुआं जर्जर और खुला होने के कारण हादसा संभव हुआ। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की।
पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महोबा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


