Maheshwari Inaugaration development work -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माहेश्वरी ने किये आधे दर्जन विकास कार्याे के उद्घाटन

khaskhabar.com: रविवार, 12 फ़रवरी 2017 5:40 PM (IST)
माहेश्वरी ने किये आधे दर्जन विकास कार्याे के उद्घाटन
राजसमन्द। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने रविवार को राजसमन्द जिले का दौरा किया और ग्रामीण क्षेत्र में आधा दर्जन विकास कार्यो की पट्टिकाओं का अनावरण कर शिलान्यास तथा उदघाटन किए। मंत्री माहेश्वरी ने जगह-जगह जनसुनवाई करते हुए ग्रामीण स्त्राी-पुरुषों की समस्याओं को सुना तथा इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को निर्देश दिए। उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों के आग्रह पर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के लिए कई घोषणाएं भी की। सभी स्थानों पर ग्रामीणों ने ढोल-ढमकों से मंत्राी का स्वागत किया और शॉल, साड़ी एवं पुष्पहार पहनाए। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल सुविधाओं तथा ग्राम्य विकास की उपलब्धियों के लिए उच्च शिक्षा मंत्री का आभार भी जताया।
गांवों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्राी किरण माहेश्वरी ने ग्रामीण विकास और जनोत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान करते हुए ग्रामीणों का आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्रा की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए घर-घर शौचालय बनवाएं और अपने गांव तथा ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त घोषित करवाने में सहभागी बनें। इसके लिए ग्रामीण खुद अपने गांव में समूह बनाकर व्यापक लोक जागरण करें ताकि लक्ष्य की प्राप्ति समय पर हो सके।
उच्च शिक्षा मंत्राी किरण माहेश्वरी ने रविवार को बड़ारड़ा ग्राम पंचायत के मजा गांव में मिसिंग लिंक रोड के शिलान्यास के साथ ही पिपरड़ा से नया कुआ तक ग्रामीण गौरव पथ और सोरड़ाई गांव में 10.59 लाख लागत की 50 हजार लीटर जलसंग्रहण क्षमता वाली पेयजल टंकी का उद्घाटन वाल खोलकर किया।
पिपरड़ा के नोरा मोहल्ले में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 लाख व सोरडाई में महिला स्नानघर बनाने के 3 लाख रुपए विधायक मद से देने की घोषणा की। इन कार्यक्रमों में राजसमन्द पंचायत समिति की प्रधान रीना कुमावत, उप प्रधान भरत पालीवाल, पूर्व प्रधान देऊबाई खटीक, समाजसेवी गणेशलाल पालीवाल, श्रीकिशन पालीवाल, जगदीश पालीवाल, महेश पालीवाल, पर्वतसिंह, योगेश पालीवाल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीण नर-नारियों की उत्साहजनक भागीदारी रही।
उच्च शिक्षा मंत्राी ने सोरडाई में पानी की टंकी के लिए अपनी निजी खाते की भूमि उपलब्ध कराने वाले दो भामाशाहों मांगीलाल पालीवाल एवं खेमराज की सराहना की और पुष्पहार, उपरणा व शॉल ओढ़ाकार उनका अभिनंदन किया।

[@ गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement