राकेश नहीं चाहते कि यहां लगे पावर प्लान्ट भाकियू जिलाध्यक्ष का आरोप है कि सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान जब फतेहपुर से सांसद थे, तब यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली प्लान्ट का काम रूकवा दिया था। वह दोआब में बिजली पावर प्लान्ट दूसरी जगह ले जाना चाहते हैं। इसकी खास वजह यह भी है कि जिन आठ गांवों का अधिग्रहण किया गया है उनमें उनकी भी भूमि ली गई है। निरंजन ने बताया कि सीएम की सभा में पूर्व सपा सांसद राकेश सचान ने ही किसानों को जाने के लिए कहा और जब हमने अपनी बात उन तक पहुंचाने की कोशिश की तो पुलिस से पिटवाया और 220 किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज करावा दिए।
सीएम पूर्व सांसद पर करें कार्रवाईनिरंजन ने कहना है कि सपा नेतृत्व को किसानों को गुमराह करके ले जाने वाले अपने पूर्व सांसद राकेश सचान व पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यदि डीएम और एसपी सूझबूझ का परिचय देते तो हालात न बिगड़ते। उन्होंने सपा सरकार के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा कि सभी जगह भूमि अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा दिया गया है और पूर्व सरकारों में दर्ज मुकदमें वापस लिए हैं तो घाटमपुर के किसानों के प्रति भी सरकार का रुख सकारात्मक होना चाहिए।