Mahatma Gandhi is not us: BKU Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसान महात्मा गांधी नहीं जो पिटते रहें : भाकियू

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 3:36 PM (IST)
किसान महात्मा गांधी नहीं जो पिटते रहें : भाकियू
मुआवजा नहीं मिला तो नहीं हटेंगे भाकियू नेता ने कहा कि चार गुना मुआवजा मिले बगैर किसान जमीन कतई नहीं छोड़ेंगे। किसान अपनी लड़ाई लड़ेंगे और उन पर दर्ज झूठे मुकदमे शासन को वापस लेने पड़ेंगे। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के आन्दोलन को लेकर डीएम कौशल राज शर्मा से मुलाकात की और किसानों को पक्ष रखा। डीएम ने किसानों के मामले को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को भूमि अधिग्रहण का चार गुना मुआवजा नहीं मिल जाता आन्दोलन जारी रहेगा। पूर्व सांसद ने दी सफाई
मामले में फतेहपुर के पूर्व सपा सांसद राकेश सचान ने हमीरपुर में मुख्यमंत्री की सभा में आंदोलनकारी किसानों को गुमराह कर ले जाने की बात को गलत करार दिया है। कहा, कार्यक्रम से दो दिन पहले हमीरपुर से लौटने पर कुछ किसान उन्हें लहुरीमऊ गांव में भाकियू के धरना में ले गए थे। वहां किसानों ने चार गुना मुआवजा दिलाने की बात कही। इस पर उन्होंने मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही। मुआवजे से वंचित कुछ किसानों ने उन्हें प्रार्थना पत्र दिए थे, जो उन्होंने मंच पर ही मुख्यमंत्री को दे दिये।

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement