Mahatma Gandhi is not us: BKU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसान महात्मा गांधी नहीं जो पिटते रहें : भाकियू

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 5:36 PM (IST)
किसान महात्मा गांधी नहीं जो पिटते रहें : भाकियू
कानपुर। 70 साल पहले भारत आजाद हुआ, लेकिन किसान आज भी गुलामी की जिन्दगी जी रहा है। किसान मौजूदा समय में भी दो वक्त की रोटी के लिए संर्घष कर रहे हैं। सरकारें हमारे खेत-खलियान रईसों को खुश करने के लिए जबरन छीन रहे हैं। मुआवजे की मांग करने पर किसानों को लाठी-डंडों के साथ ही बंदूक के बल पर चुप रहने को मजबूर किया जा रहा है। अब हम सरकारों की नही सुनेंगा। किसान महात्मा गांधी नहीं है जो मार खाते रहे । हम अपने हक के लिए अब मरने और मारने के लिए तैयार हैं। यह बात गुरूवार को खास बातचीत के दौरान हमीरपुर भाकियू जिलाध्यक्ष निरंजन राजपूत ने कही। राकेश सचान ने दर्ज करवाएं मुकदमेकिसान नेता निरंजन ने बताया कि किसानों ने न तो पावर प्लांट के निर्माण कार्य में मशीनों में तोड़फोड़ की है और न ही हमीरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में हंगामा। सपा के पूर्व सांसद राकेश सचान ही किसानों को सीएम को ज्ञापन दिलाने का झांसा देकर ले गए थे और आंदोलन को बदनाम करने के लिए कुर्सियां तुड़वाकर मुकदमे दर्ज करा दिए। अगर पुलिस प्रशासन ने एक भी किसान की गिरफ्तारी की तो भाकियू प्रदेश में आंदोलन शुरू कर जेल भरेगी। [@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement