मेवात। जिले का डिंगरहेड़ी डबल मर्डर ,गैंगरेप ,लूट मामला व युवाओं के खिलाफ अपराधिक दर्ज मामले को लेकर सरकार के विराध में 8 अक्तूबर को नूंह अनाज मंडी में होनी वाली महापंचायत को गुरूवार को रदद करने का फैसला लिया गया । महापंचायत के आयोजक नूंह बार के वकील एंव मुस्लिम धर्म गुरूओं व स्थानीय राजनेताओं ने महापंचायत को रदद करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया मनोहरलाल खटटर ने मेवात के डेलीगेशन को आश्वासन दिया है कि आपकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।