Advertisement
महाकुंभ : भव्यता और दिव्यता से निकाली गई निरंजनी अखाड़े की पेशवाई

वहीं पेशवाई की अगुवाई अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद सरस्वती ने विशाल रथ पर सवार होकर की। इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। अखाड़े के छावनी प्रवेश का बहुत बड़ा महत्व होता है। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के सचिव रामरतन गिरी ने मीडिया से बातचीत की।
रामरतन गिरी ने बताया, "सभी अखाड़ों के लिए पेशवाई उनका वैभव है। यह उनके लिए सबसे प्रमुख होती है। इस दौरान नागा संन्यासी, मठाधीश, सभी महामंडलेश्वर, हाथी, घोड़ा, ऊंट आदि के साथ प्रवेश करेंगे। पेशवाई के बाद हमारा कुंभ शुरू हो जाता है। देश के कई जगहों से संत आए हैं। हर कोने से नागा और अन्य संत आए हैं।"
वहीं, धीरे-धीरे सारे अखाड़े की पेशवाई छावनी प्रवेश के बाद कुंभ मेले की शुरुआत हो जाएगी। सभी अखाड़ों के साधु संत, नागा सन्यासी शाही स्नान की तैयारी करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


