Advertisement
महाकुंभ 2025 : संवाद और समावेशी महाकुंभ पर योगी सरकार का फोकस

अपर कुंभ मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी बताते हैं कि महाकुंभ के आयोजन में सुव्यवस्था और अन्य विषयों को लेकर मेला प्रशासन की तरफ से सभी अखाड़ों के साधु-संतों, खाकचौक व्यवस्था समिति के महात्माओं, आचार्य बाड़ा, दंडी बाड़ा, तीर्थ पुरोहितों और संस्थाओं से निरंतर संवाद बनाया जा रहा है। ताकि सभी के विचारों की सहभागिता को सुनिश्चित स्थान दिया जा सके।
वहीं, एसएसपी कुंभ, राजेश द्विवेदी का कहना है कि कुंभ और महाकुंभ में अखाड़ों की हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस परंपरा को जारी रखने के लिए सभी अखाड़ों से आपसी समन्वय बनाया जा रहा है। यह संवाद उसी कड़ी का हिस्सा है। उनके सुझावों और समस्याओं पर विचार किया जा रहा है, ताकि इस महा आयोजन से पूर्व उनका समाधान कर आयोजन को सफल बनाया जा सके।
प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ-2025 से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं। योगी सरकार इसके लिए प्रशासनिक कुशलता, नियोजन और उनके कार्यान्वयन में सभी अपेक्षित सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं और संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना चाहती है। महाकुंभ के आयोजन में अभी तक सरकारी एजेंसियों के विचार ही समाहित होते थे, लेकिन अब सरकार इससे एक कदम आगे जाना चाहती है। सरकार के इस प्रयास से चिंतन-मनन की कुंभ की उस प्राचीन संवाद परंपरा को पुनर्जीवन मिल रहा है जो धीरे-धीरे हाशिए में आ गई थी।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत जमुना पुरी बताते हैं कि कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों के व्यवस्थित आयोजन के लिए कुंभ मेला प्रशासन की तरफ से निरंतर अधिकारी उनसे संपर्क कर रहे हैं। अधिकारी खुद ही अखाड़ों में पहुंचकर व्यवस्था को सर्वोत्तम स्वरूप देने के लिए अखाड़ों की राय ले रहे हैं। संवाद की यह परंपरा इस आयोजन को नव्य स्वरूप देने में अवश्य मदद कर रही है।
श्री पंच दशनाम अखाड़े के अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी का कहना है अखाड़ों की परम्पराओं के अनुपालन के क्रम में नगर प्रवेश, कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों की प्रवेश की शोभा यात्रा से लेकर साधु संतों की सभी व्यवस्थाओं पर निरंतर कुंभ मेला प्रशासन के अधिकारी उनसे संपर्क कर रहे हैं। संतों की राय ली जा रही है ताकि सभी के सुझावों को उचित स्थान दिया जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


