Advertisement
सरकारी स्कूल को बनाया अपनी जिम्मेदारी, शिक्षक गौरी शंकर जसोरिया ने फिर दिया 40 हजार का दान

फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सैना ने शिक्षक गौरी शंकर जसौरिया का फोरम परिवार व सरकारी विद्यालयों की ओर से आभार प्रकट किया। सक्सैना ने बताया कि गौरी शंकर जसौरिया द्वारा सरकारी विद्यालय को दी गई दान राशि से विद्यालय की स्थिति सुधारने में मदद होगी। वहीं यह अन्य लोगों को भी प्रेरणा देगी। आरपीएससी शिक्षक फोरम का गठन के पीछे मूल उद्देश्य यही था कि शिक्षक शिक्षार्थी व विद्यालय उसके केंद्र बिंदु में रहें। आरपीएससी शिक्षक फोरम ने जिले में अनेक सामाजिक सरोकार के कार्य संचालित कर रखें हैं। उसके पीछे भी मूल उद्देश्य यही रहा है कि अन्य लोग इससे प्रेरणा ले और भागीदार बनें।
फोरम के जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या, जिला संयोजक कैलाश शर्मा, कालूराम मालपुरिया, घनश्याम चौबदार, मुरलीधर मीणा, राजेश निर्माण, महेंद्र जीरोता, जितेंद्र सैनी, कमल बीगास, सुनीता मीणा, अनिल शर्मा, मीनाक्षी मल्होत्रा, केदार वर्मा, राजेश सांवरिया, केशफूल मीणा, रामबाबू विजयवर्गीय, पंकज अग्रवाल, डिंपल गुप्ता, शंभू दयाल पोटर, राजेंद्र गुप्ता, रामबाबू विजयवर्गीय, शिव शंकर गांधी, वसीम अहमद, जयसिंह गुर्जर, शिवसागर जांगिड़, घमंडी लाल मीणा, बनवारी लाल देवनवाड़ा, देवकीनंदन महावर, बसराम गुर्जर सहित शिक्षकों ने गौरी शंकर जसोदिया के कदम की सराहना की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


