Advertisement
पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने में लखनऊ अव्वल

प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेजी से अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य सचिव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना के लिए अब तक 17 लाख 75 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इनमें से 32 हजार से अधिक घरों में रूफटॉप पैनल इंस्टॉल किए जा चुके हैं।
बता दें कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत एक किलोवाट क्षमता के रूफ टॉप पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपए और प्रदेश सरकार की ओर से 15 हजार रुपए यानि कुल 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे ही दो किलोवाट के लिए केंद्र द्वारा 60 हजार रुपए और प्रदेश सरकार द्वारा 30 हजार रुपए यानि कुल 90 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
वहीं तीन किलोवाट और उससे ऊपर के लोड के लिए केंद्र द्वारा 78 हजार रुपये और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए यानि कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
बता दें कि 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की थी। योजना का लक्ष्य 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के जरिए बिजली उत्पादन और उपभोग करना है। जनता पर बिजली के बिल के बोझ को कम करने के लिए शुरू की गई इस योजना को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 25 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए यूपी के सभी सात डिस्कॉम और प्रत्येक जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएम योगी खुद इस योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


