LPG is also Akspairi Silandr date: Rajesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एलपीजी गैस सिलैंडर की भी होती है एक्सपाईरी डेट : राजेश

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 1:37 PM (IST)
एलपीजी गैस सिलैंडर की भी होती है एक्सपाईरी डेट : राजेश
बिलासपुर। एलपीजी सिलैंडर की भी एक्सपाईरी डेट होती है इसलिए किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से बचने के लिए उपभोक्ताओं को एक्सपाईरी डेट के सिलैंडर प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग बिलासपुर द्वारा जिला स्तरीय राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में सहायक आयुक्त राजेश धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि यदि गैस सिलैंडर पर ए-16 लिखा है तो इसका अर्थ है कि इसे केवल 31 मार्च तक प्रयोग किया जा सकता है। इसी प्रकार यदि सिलैंडर पर बी-16 लिखा है तो जून, सी-16 को सितम्बर तथा डी-16 को दिसम्बर तक प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं का आहवान किया कि हर उपभोक्ता का अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के बारे में जागरूक होना आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी भी है कि उन्हें कोई भी खरीददारी करने से पूर्व पूरी सूचना ले तथा अधिकतम खुदरा मूल्य के सम्बंध में मोल भाव करने से भी न हिचकचाए। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भ्रामक विज्ञापनों के बारे में सावधान रहना चाहिए और सुरक्षा हेतु गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं ही खरीदनी चाहिए। खरीदे गए सामान के बदले किए गए भुगतान का कैश मीमो अवश्य प्राप्त करना चाहिए तथा किसी प्रकार की शिकायत होने पर उपभोक्ता मंच जाने से भी नहीं हिचकिचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियमए 1986 के अनुसार ऐसा कोई भी व्यक्ति जो वस्तुएं अथवा सेवाएं अपने प्रयोग के लिए खरीदता है, उपभाक्ताओं की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि हम सभी किसी न किसी रूप में उपभोक्ता हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समान खरीदते समय एमआरपी तथा उस पर अंकित एक्सपाईरी तिथि को अवश्य पढ़ें तथा अंकित मूल्य पर मोल भाव कर सामान खरीदें तथा सोने के गहने खरीदते समय हॉल मार्क के निशान को अवश्य देखें। कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति अधिकारी पवन कुमार, अधीक्षक सीमा कुमारी, निरीक्षक सदर रणजीत सिंह, निरीक्षक घुमारवीं अमरती देवी, निरीक्षक झंडूता कुमारी कमलप्रीत कौर, निरीक्षक मापतोल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी तथा उपभाक्ता भी उपस्थित थे।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement