Low intensity quake hits Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर भारत में भूकंप के हल्के झटके

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:47 PM (IST)
उत्तर भारत में भूकंप के हल्के झटके
शिमला। हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली से करीब 600 किलोमीटर उत्तराखंड के धारचूला में था। यह इलाका भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। ऐसे में पड़ोसी देश नेपाल में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है। जानिए: भूकंप आने की स्थिति में क्या करें भूकंप का केंद्र जमीन से 36.5 किलोमीटर अंदर था। भूकंप के बाद लोग दहशत के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके सबसे ज्यादा उत्तराखंड के श्रीनगर, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार तडक़े कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक भूकंप से जान और माल की कोई हानि नहीं हुई है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह 4.12 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र कुल्लू क्षेत्र रहा। हिमाचल से सटे मंडी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार तडक़े कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक भूकंप से जान और माल की कोई हानि नहीं हुई है।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement