Loving couple commits suicide on Valentines Day in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी

khaskhabar.com: बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 5:55 PM (IST)
यूपी में वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी
महोबा (यूपी) । वेलेंटाइन डे पर एक 20 वर्षीय युवक और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। कपल ने बुधवार को यह कदम उठाया। वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार के लोग इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। खबरों के मुताबिक, चरखारी के कनेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पड़ोस में रहने वाली लड़की सीमा से प्रेम संबंध था। जब परिवार के सदस्यों को उनके अफेयर का पता चला, तो उन्होंने उन्हें डांटा और उनकी शादी की प्लानिंग का विरोध किया।
बुधवार को सुरेंद्र सुबह छह बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला और लगभग उसी समय सीमा भी घर से निकल गई। सुरेंद्र ने पहले सल्फास खाया और सीमा को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद लड़की ने भी सल्फास खा लिया।
गांव के लोगों ने सुरेंद्र को दर्द से तड़पता देखा और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। युवक ने उन्हें पूरी घटना बताई। सीमा और सुरेंद्र दोनों के परिजन उन्हें महोबा जिला अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
चरखारी थाने के इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि प्रेमी जोड़े की मौत की सूचना मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement