मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के एलाऊ थाना के ग्राम सलेमपुर में युवक और युवती ने गांव से सटे एक बाग़ में सहतूत के पेड़ से एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिसके चलते युवक और युवती ने अपनी जान दे दी है। घटना की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
गांव में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया। ग्रामीण घटना के बाद से तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मृतक युवक का नाम अनिल कुमार बीएससी छात्र व युवती का नाम अर्चना हाईस्कूल की छात्रा है।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान