छात्राओं ने बताया कि प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है, जबकि कई कॉलेजों व
यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के माता-पिता को मंच पर
बिठाया जाता है। अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी अब फिर से शपथ ग्रहण करने
की मांग कर रही है। छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य ने मीरा गल्र्स कॉलेज
में छात्रसंघ कार्यालय पर ताला भी लगा दिया, जिसे बाद में छात्राओं ने
तोडऩे की कोशिश की। इस दौरान मामला बिगड़ते देख प्राचार्य रामेश्वर आमेटा
ने कार्यालय की चाबी दे दी और तब जाकर मामला शांत हुआ।
ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी