locked on student union office, demonstration by the girls student-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रसंघ कार्यालय पर ताला देखा तो छात्राओं का फूटा गुस्सा

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 6:27 PM (IST)
छात्रसंघ कार्यालय पर ताला देखा तो छात्राओं का फूटा गुस्सा
उदयपुर। एमजी कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के मौके अपने माता-पिता से शपथ ग्रहण की बात को लेकर हंगामा करने वाली कार्यकारिणी ने गुरुवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद छात्राओं ने ऑफिस का ताला तोडऩे का भी प्रयास किया। दरअसल छात्रसंघ कार्यालय पर कॉलेज प्राचार्य ने ताला लगवा दिया था, जिससे छात्राएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने पहले प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और फिर ताले को तोडऩे की कोशिश भी की। बाद में मामला बढऩे पर प्राचार्य द्वारा चाबी दिए जाने पर कार्यालय का ताला खोला गया। अब वापस शपथ ग्रहण की कर रही मांग
गौरतलब है कि मीरा कन्या महाविद्यालय में पिछले दिनों शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपने माता-पिता को मंच पर बिठाने व उनसे कार्यालय का उद्घाटन कराने की मांग की थी, जिसे कॉलेज प्रशासन ने खारिज कर दिया था। तब आक्रोशित छात्राओं ने समारोह का बहिष्कार कर दिया था। इसी मामले को लेकर छात्राओं ने गुरुवार को कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement