Lightning fall in sultanpur lodhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आसमानी बिजली गिरने से मीटरों सहित अनेक घरेलू उपकरणों को नुकसान

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2017 11:28 PM (IST)
आसमानी बिजली गिरने से मीटरों सहित अनेक घरेलू उपकरणों को नुकसान
सुल्तानपुर लोधी। क्षेत्र के गांव मुल्लाकाल में आसमानी बिजली गिरने से गांव निवासी खौफजदा हैं। लोगों ने बताया कि जैसे ही बिजली गिरी और जोरदार विस्फोट जैसी अवाज सुनाई दी, तो वह डर से कांप उठे। तरसेम सिंह पुत्र बख्शीश सिंह ने बताया कि उनके घर की छत पर सीमेंट की दीवार से कवर पानी वाली टंकी पर जैसे ही आसमानी बिजली गिरी, तो उन्हें दूर तक खेतों में भयंकर विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि बिजली का झटका इस कदर मजबूत था कि उसने टंकी की पक्की दीवार को उड़ाने के साथ-साथ नीचे लैंटर तक में सुराख कर दिया। बिजली गिरने के इस घटनाक्रम में किसी जानी नुकसान का समाचार नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement