कानपुर।
जहां प्रदेश में हो रहे ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं से एक तरफ जनता में दहशत व्याप्त
है तो वहीं दूसरी तरफ अब जेल में बंद अपराधियों को भी जान का खतरा महसूस होने लगा
है। कानपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें माती जेल में बंद कुख्यात अपराधी मोनू
पहाड़ी ने अपनी जान का खतरा बताया और सुरक्षा की गुहार लगाई है।