khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 7:26 PM (IST)
बारां। आज हर घर में शौचालय बनाए जाने की जरुरत है। तभी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना पूरा हो सकेगा। इस दिशा में हर ग्रामीण को अपने घर में शौचालय का निर्माण करवाया जाना चाहिए। ये कहना है जिला कलक्टर डॉ एस पी सिंह का। उन्होंने कहा कि हर घर में शौचालय का निर्माण हो जाने के बाद महिला व बेटी की अस्मिता का रक्षण भी हो सकेगा। डॉ सिंह शुक्रवार को किशनगंज पंचायत समिति की ग्राम पंचायत असनावर के अटल सेवा केन्द्र में रात्रि चैपाल के तहत हुई जनसुनवाई में ग्रामवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खुले में शौच जाना एक सामाजिक अभिशाप है। इससे गांव मंे बीमारियां फैलती है और सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर होता है। वे उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों का शिकार होकर कुपोषित हो जाते हैं और उनका मानसिक और शारीरिक विकास रुक जाता है।