Lepers to help in every way-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुष्ठरोगियों को हर प्रकार से सहायता करें: जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 7:29 PM (IST)
कुष्ठरोगियों को हर प्रकार से सहायता करें: जिला कलेक्टर
राजसमन्द। भारत सरकार की ओर से 30 जनवरी से 13 फरवरी तक मनाए जा रहे स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान पखवाड़े के अन्तर्गत राजसमन्द जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अन्तर्गत 30 जनवरी को जिले की सभी ग्राम पंचायतों पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सरपंच द्वारा कुष्ठ रोग पर ‘मुखिया का संदेश’ एवं ग्राम सभा सदस्यों को प्रतिज्ञा दिलवाई जाएगी। जिला कलक्टर ने की अपील स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के मद्देनजर जिला कलेक्टर अर्चना सिंह ने राजसमन्द जिले की जनता के नाम संदेश जारी किया है। इसमें जिला कलेक्टर ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि इस बारे में पूरी जागरुकता बरतें और कुष्ठ रोग की जांच कराएं, कुष्ठरोगियों को हर प्रकार से सहायता करें। जिला कलेक्टर ने कहा कि कुष्ठ रोग एक मामूली बीमारी है, जो एक जीवाणु (लेप्रा बेसिली) से होता है, यह कोई छुआछूत का या आनुवंशिक रोग नहीं है। इसकी जांच एवं ईलाज सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त में उपलब्ध है। जिला कलेक्टर ने सभी से आग्रह किया है कि अगर स्वयं को या पड़ोस के किसी व्यक्ति को इस तरह के दाग धब्बे हों तो आशा/आँगनवाड़ी/स्वास्थ्य कार्यकर्ता/डॉक्टर से सम्पर्क कर उसकी जांच करवायें। यदि कोई व्यक्ति कुष्ठ रोग से पीडि़त है, तो उसके साथ किसी भी तरह का भेदभाव न करें एवं जहाँ तक हो सके उसकी हर प्रकार से सहायता करें।

[@ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement