Leopard killed by train in Chitrakoot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र : चित्रकूट में ट्रेन से कटकर तेंदुए की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 जनवरी 2020 1:45 PM (IST)
उप्र : चित्रकूट में ट्रेन से कटकर तेंदुए की मौत
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की मारकुंडी और टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार तड़के एक वयस्क नर तेंदुए की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रानीपुर वन्यजीव विहार के प्रतिपालक जी.डी. मिश्रा ने बताया कि सोमवार तड़के मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के सतना-मानिकपुर खंड में मारकुंडी और टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर एक वयस्क नर तेंदुए का कटा हुआ शव मिला है। लगता है, रेलवे पटरी पार करते समय किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के कटने की सूचना दोपहर में मिली, उसका सिर धड़ से अलग रेल पटरी पर पड़ा पाया गया है। मिश्रा ने बताया कहा, "मृत तेंदुए का पोस्टमॉर्टम वेटनरी डॉक्टरों की टीम से कराया गया है।" इसी वनक्षेत्र में महज एक हफ्ते पहले एक बाघ और बाघिन का जोड़ा दो शावकों के साथ दिखा था। रेलवे अधिकारियों ने चालकों को वनक्षेत्र से गुजरते समय ट्रेन की गति धीमी रखने और हॉर्न बजाते रहने का आदेश जारी किया था, लेकिन ट्रेनों की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement