Leaders of the district also participated in the Vidhan Sabha siege program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जिले के नेता भी हुए शामिल

khaskhabar.com: सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 5:41 PM (IST)
विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जिले के नेता भी हुए शामिल
चित्तौडग़ढ़। पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी के खिलाफ मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी और कांग्रेस विधायकों के सदन से निलंबन को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार को राजस्थान विधानसभा का प्रदेशभर से आए कांग्रेसजनों द्वारा घेराव किया गया। इस घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी के नेतृत्व जिले के कार्यकर्ता भी षामिल हुए। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी पर भाजपा के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा विधानसभा में की गई अमर्यादित टिप्पणी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा आपति दर्ज करवाने के बाद डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ राजस्थान के कांग्रेसजनों की ओर से सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा का घेराव किया गया। जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने इस मौके पर कहा कि राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। राजस्थान की जनता की आवाज सदन में विधायक उठाते है और आमजन के हितों की रक्षा की बात करते है लेकिन सदन में मंत्री द्वारा आपत्तिजनक बयान देना और विपक्ष के विधायको को निलंबित करना संसदीय परम्परा के खिलाफ है। डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जगपुरा ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी भाजपा की सरकार निलंबन की कार्यवाही से बाज नही आ रही हैं तो आमजन की अपनी बात कैसे कह सकता है। तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज उठाएगी एवं जरूरत पड़ी तो राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र उग्र आन्दोल किया जाएगा। जिला संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी पर टिप्पणी कर मंत्री ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए क्योंकि इंदिरा गांधी ने देश को नई दशा एवं दिशा दी है और देश के लिए बलिदान हुई है। ऐसे नेता पर टिप्पणी करना सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करना है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित 6 विधायको का निलंबन तुरंत हटा कर जनता के सामने मंत्री को माफी मांगनी चाहिये। विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से छोटीसादड़ी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद रविप्रकाश सोनी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, युवा नेता विकास धाकड़ संतोषपुरिया, गोपाल जणवा, जगदीश मेघवाल, आशुतोष टांक एवं दीपक सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में निंबाहेड़ा, छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजन भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement