धौलपुर। मजदूर दिवस के मौके पर राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के प्रांतीय आह्वान पर धौलपुर में भी नर्सेजकर्मियों ने प्रदर्शन किया और अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। नर्सिंग कर्मियों ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को मुख्यमन्त्री के नाम 11 सूत्री मांगपत्र भी भेजा। संभागीय प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुराज संकल्प चुनावी घोषणा पत्र 2013 में सरकार ने राज्य और नर्सेज कर्मचारियों से छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने और संविन्दा नर्सेज के नियमितीकरण हेतु ठोस नीति बनाने का वादा किया था। परन्तु सरकार के साढ़े तीन बर्ष गुजर जाने के बाद भी सरकार ने दोनों वादों को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इससे प्रदेश के नर्सेज में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने 18 अप्रैल को जयपुर में होने वाली प्रांतीय महासभा को लेकर 17 मई को सामूहिक अवकाश लेने का निर्णय लिया है। प्रदेश महामंत्री पुरुषोतम कुंभज ने बताया कि 3 अक्टूबर 2015 को सरकार ने संगठन के साथ लिखित समझौता हुआ था कि प्रदेश में नर्सेज के पदों में कटौती नहीं की जाएगी। इसके विपरीत 9 सितम्बर 2016 को नर्सेज के 6822 पदों को विलोपित कर दिया गया।