Kids will get self-employment opportunities: Industry Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे: उद्योग मंत्री

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अगस्त 2019 6:57 PM (IST)
युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे: उद्योग मंत्री
धर्मशाला। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए सरकार गंभीर है तथा इसके लिए सरकार शीघ्र ही धर्मशाला में इन्वेस्टर मीटर आयोजित करवाने जा रही है जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। यह जानकारी उद्योग, श्रम एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, विक्रम ठाकुर ने आज राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से लड़कों एवं लड़कियों के लिए निर्मित छात्रावासों का उद्घाटन करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से इस संस्थान के 100 छात्र एवं 100 छात्राओं को रहने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष की अवधि के दौरान इस संस्थान के लिए 25 करोड़ रुपए तथा फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां के लिए 18 करोड़ रुपए की राशि ज़ारी की जा चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि 90 करोड़ के कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए अब तक 62 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं धरातल पर ला चुकी है जिसका युवा लाभ उठाएं। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से बच्चों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि युवा रोजगार की ओर आगे बढ़ सकें। उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की ताकि युवा पीढ़ी इस दलदल से बच सके। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के इस युग में बच्चों से कड़ी से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। ठाकुर ने इस अवसर पर 8 करोड़ रुपए से बनने वाले कम्प्यूटर सैंटर व लाईब्रेरी का शिलान्यास भी किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस कॉलेज में अन्य विषयों को भी आरंभ किया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को निर्मित किए गए छात्रावासों को शीघ्र संचालित करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement