Kids will get self-employment opportunities: Industry Minister Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे: उद्योग मंत्री

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अगस्त 2019 6:58 PM (IST)
युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे: उद्योग मंत्री
उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र नगरोटा बगवां में 57 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला भी रखी तथा फार्मेसी कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया तथा निर्माण कार्य में तेजी एवं गुणवता निश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां के औद्योगिक क्षेत्र में सुधारीकरण के प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘हिम प्रगति’’ वेब पोल्टर लांच किया गया है जिससे औद्योगिक घराने अपनी समस्याओं को अविलंब सरकार तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने औद्योगिक घरानों से आह्वान किया कि वह आम आदमी की अपेक्षाओं का ध्यान रखें तथा उन पर ख़रा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से निकासी के लिए अलग से सड़क का निर्माण किया जाएगा तथा पहले से निर्मित सड़क के सुधारीकरण के लिए एक करोड़ रुपए सरकार द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर विधायक अरूण मेहरा, निदेशक तकनीकी शिक्षा शुभकर्ण, निदेशक व प्रिंसीपल राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज डी.पी.तिवारी, निदेशक एवं प्रिंसीपल हाईड्रो इलेक्ट्रिकल बिलासपुर आर.के.अवस्थी, नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती स्वर्णा वालिया, भाजपा मंडल के अध्यक्ष डा. नरेश भरमानी, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement