Khera will not give resignation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेहरा ने कहा त्यागपत्र नहीं दूंगा, अदालत से पाक साफ निकलूंगा

khaskhabar.com: बुधवार, 08 नवम्बर 2017 4:52 PM (IST)
खेहरा ने कहा त्यागपत्र नहीं दूंगा, अदालत से पाक साफ निकलूंगा
चंडीगढ़। राज्य में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने साफ किया कि फाजिल्का जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा सम्मन जारी करने के मामले में वह विपक्षी दलों या पार्टी के भीतर के कुछ नेताओं के दबाव में आकर अपने पद से त्याग पत्र नहीं देंगे बल्कि न्यायिक प्रक्रिया से गुजरकर पाक साफ निकलेंगे। आम आदमी पार्टी विधायकों की बैठक में सहयोगी दल लोक इंसाफ पार्टी के बैंस बंधू भी उपस्थित थे। इसके बाद पत्रकार सम्मेलन में खैहरा ने कहा कि सभी विधायक इस बात से सहमत थे कि उनकी प्रतिष्ठा को दाव पर लगाने के लिए एक राजनीतिक साजिश व बदलाखोरी को न्यायिक रंग देकर यह खेल खेला गया है। वह आने वाले दिनों में इस साजिश का भी पर्दाफाश करेंगे। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश सह-प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि सुखपाल खैहरा को पहले ही हाईकोर्ट से आंशिक राहत मिल चुकी है और पार्टी को उम्मीद है कि आने वाले समय में खैहरा इस मामले में पाक साफ निकल कर आएंगे। उन्होंने हैरानी जताई कि मामले की अगली सुनवाई 9 नवम्बर को होगी लेकिन विपक्षी दल तब तक भी इंतजार नहीं कर सके व बेवजह मामले को तूल देने में लगे हुए हैं। अरोड़ा ने कहा की पार्टी इस मामले में खैहरा के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement