Khakees name will be on solid waste management personnel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाकी का नाम खराब करने वाले कार्मिकों पर होगी ठोस कार्रवाई

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 12:50 PM (IST)
खाकी का नाम खराब करने वाले कार्मिकों पर होगी ठोस कार्रवाई
श्रीगंगानगर। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर पुलिस बेड़े की कमान संभालने वाले एसपी हरेन्द्र कुमार ने कहा है कि पुलिस में रहकर खाकी वर्दी का नाम खराब करने वाले कार्मिकों पर अब ठोस कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कार्मिकों की जानकारी जुटा कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी कुमार कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को मीडिया कर्मियों से मुखातिब हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर जिला अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सटा होने के कारण यहां तस्करी की वारदातें होती हैं। ऐसे में पड़ौसी राज्य की पुलिस के साथ अच्छे समन्वय से अपराधों पर नियंत्रण किया जाएगा। संवेदनशील पुलिस प्रशासन बनाने के लिए जिले में दूरदराज के लोगों की समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर करने के प्रयास करने के साथ ही हर पीडि़त की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी समस्या के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े इसके लिए भी ठोस प्रयास करेंगे। इसके साथ ही जो पुलिसकर्मी वर्षों से दफ्तरों, थानों में जमे बैठे हैं, उन्हें नियमों के तहत जल्दी हटाया जाएगा। पुलिस के कार्य पर राजनीतिक दबाव को लेकर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि समाज का हिस्सा है और सही काम के लिए उनका स्वागत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement