Advertisement
पालमपुर नगर निगम की पहली सदन बैठक में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी और पार्किंग व्यवस्था पर अहम फैसलों पर चर्चा

नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस विभाग के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।
इसके अलावा शहर की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी विभिन्न सुझावों पर चर्चा हुई। बैठक के अंत में विधायक आशीष बुटेल और महापौर राधा सूद ने सभी पार्षदों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय और जनसहभागिता के साथ कार्य करते हुए पालमपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


