Keshav Prasad Maurya targets akhilesh and mayawati in allahabad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बगावत के बाद हिम्मत जुटाकर पहुंचे केशव, कहा- अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहो

khaskhabar.com: रविवार, 19 फ़रवरी 2017 5:26 PM (IST)
बगावत के बाद हिम्मत जुटाकर पहुंचे केशव, कहा- अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहो
अमरीष मनीष शुक्ला,इलाहाबाद।टिकट बंटवारे को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन, आरोप से घिरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य खूब हिम्मत जुटाकर इलाहाबाद पहुंचे । यह टिकट बांटने के बाद पहला मौका था जब वह शहर में था। यहां उन्होंने दोहरे शब्दो में कहा कि अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहो क्योकि हमारी सरकार बनने वाली है, विरोधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जायेगा। हालांकि इसके बाद वह सपा-बसपा पर हमलावर रहे और हर रैलियों की तरह भाषणबाजी का पुराना रंग चलता रहा ।ताबड़तोड़ हुई जनसभा केशव ने बारा, करछना, मेजा और कोरांव में भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कीं। ईश्वरदीन छेदी लाल इंटर कालेज भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय भारती । करछना के करेहा में भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद। मेजा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी नीलम करवरिया के समर्थन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मांडा के दशमियहवां पहाड़ मैदान में सभा में वोट मांगे ।

[# उप्र चुनाव: राजनीति के दंगल में जनता की चौखट पर राजघराने]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement